Rajasthan Board Supplementary Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने वर्ष 2025 की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्र-छात्राओं को 2025 की मुख्य परीक्षा में अंक कम आए थे या फेल हो गए थे , वे अब सप्लीमेंट्री परीक्षा के जरिए पास हो सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा 31 जुलाई से जबकि मुख्य परीक्षा 6 अगस्त 2025 से शुरू होगी। छात्र और स्कूल समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि परीक्षा की तैयारी में कोई व्यवधान न आए।
आवेदन और फीस जमा कराने की तिथि
RBSE के अनुसार, स्कूलों के लिए सामान्य परीक्षा शुल्क के चालान भरने की तिथि 1 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में भरे गए चालानों का शुल्क बैंक में जमा कराने की अंतिम तिथि 12 जुलाई रखी गई है। जो स्कूल किसी कारणवश निर्धारित समयावधि में चालान नहीं भर पाएंगे, वे 11 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ चालान भर सकते हैं। ऐसे चालानों का शुल्क बैंक में जमा कराने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 होगी। इसके अलावा, सभी स्कूलों को संबंधित बैंक रसीदें और परीक्षार्थियों की सूची अनिवार्य रूप से 20 जुलाई 2025 तक बोर्ड कार्यालय को भेजनी होगी।
बिना लेट फीस आवेदन की आखिरी तारीख :- 12 जुलाई 2025
सामान्य शुल्क के चालान की अवधि (स्कूलों के लिए) :- 1 जुलाई से 10 जुलाई 2025
लेट फीस (अतिरिक्त शुल्क) के साथ चालान की अवधि :- 11 जुलाई से 15 जुलाई 2025
बैंक में फीस जमा कराने की अंतिम तिथि :- 17 जुलाई 2025
बैंक रसीद और छात्र सूची बोर्ड कार्यालय भेजने की अंतिम तिथि :- 20 जुलाई 2025
परीक्षा आवेदन शुल्क विवरण
राजस्थान बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के लिए नियमित छात्रों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क और 1500 रुपये असाधारण परीक्षा शुल्क यानी कुल 2100 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, स्वयंपाठी छात्रों के लिए यह शुल्क 650 रुपये + 1500 रुपये यानी कुल 2150 रुपये निर्धारित किया गया है। शहीदों के आश्रितों, विशेष योग्यजन (दिव्यांग), युद्ध में वीरगति को प्राप्त या अपाहिज हुए सैनिकों के बच्चों को परीक्षा शुल्क से पूर्ण रूप से छूट दी गई है, परंतु उन्हें केवल 50 रुपये टोकन शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे कि असाधारण परीक्षा शुल्क केवल पूरक परीक्षा केंद्र पर बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए आवेदन कैसे करें:
- आवेदन पत्र प्राप्त करें: अपने स्कूल से पूरक परीक्षा आवेदन पत्र प्राप्त करें।
- विवरण भरें: फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- दस्तावेज़ लगाओ: आरबीएसई दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज शामिल करें।
- शुल्क का भुगतान करें: फॉर्म के साथ आवश्यक आवेदन शुल्क जमा करें।
- स्कूल में जमा करें: पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म अपने स्कूल प्राधिकारियों को अंतिम तिथि से पहले जमा कराएं।
राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा 2025 सप्लीमेंट्री परीक्षा का समय: प्रातः 8:30 से 11:45 तक
राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा 2025 सप्लीमेंट्री परीक्षा का समय: प्रातः 8:30 से 11:45 तक








