Jambhsar Media | जोधपुर
राजस्थान की राजनीति और मारवाड़ के प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है जसोल परिवार जो इन दिनों एक निजी विवाद को लेकर चर्चा में है। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके और उनकी मां शीतल कंवर के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मानवेंद्र सिंह जसोल अपने घर के बाहर खड़े हैं, जिनके साथ कुछ पुलिस खड़ी नजर आ रही है जबकि उनकी मां शीतल कंवर उन्हें घर के भीतर आने से रोक रही हैं। मारवाड़ी लहजे में वह कहती सुनाई दे रही हैं— “थनै म्हैं घर में नी आवण दूं… थै अठैऊं जाओ…” यानी “मैं तुम्हें घर में नहीं आने दूंगी, तुम यहां से चले जाओ।” यह वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
दूसरी शादी की चर्चाओं से बढ़ा विवाद
होली पर खुलकर मामला आया सामने लेकिन पिछले कुछ समय से मारवाड़ के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में यह चर्चा चल रही थी कि मानवेंद्र सिंह ने कथित रूप से दूसरी शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि इसी मुद्दे को लेकर परिवार के भीतर तनाव पैदा हुआ है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि खबर लिखने तक नहीं हुई है।

आपको बता दे सूत्रों के अनुसार, 3 मार्च को मानवेंद्र सिंह कथित रूप से एक महिला के साथ अपने पैतृक घर पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार के कुछ सदस्यों ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया। कहा जा रहा है कि इस मामले को लेकर परिवार के अन्य सदस्य भी नाराज बताए जा रहे हैं, हालांकि किसी ने सार्वजनिक रूप से इस पर बयान नहीं दिया है। लेकिन ऐक लिखित लेटर नुमा पत्र वायरल जरूर हो रहा है
हाल ही पूछे सवाल पर मानवेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया
वीडियो और पत्र वायरल हो जाने के बाद जब इस पूरे मामले व दूसरी शादी की चर्चाओं को लेकर मीडिया ने मानवेंद्र सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा,
“अभी देश के लिए महत्वपूर्ण सूचना ईरान की लड़ाई है या सोशल मीडिया की सूचनाएं?”
इतना कहकर उन्होंने फोन कॉल समाप्त कर दिया था | उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल वह इस निजी मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
हाल ही में बेटे की हुई थी शाही शादी
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई थी। शादी समारोह में राजस्थान की राजनीति और प्रशासन से जुड़े कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे। उस समय परिवार में सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था, लेकिन अब सामने आए विवाद ने लोगों को हैरान कर दिया है।
पहले भी हादसे के कारण चर्चा में रहा परिवार
मानवेंद्र सिंह का परिवार पहले भी एक दर्दनाक सड़क हादसे के कारण चर्चा में रहा है। दिल्ली से जयपुर जाते समय अलवर जिले के नौगांवा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस हादसे में उनकी पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया था, जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह घायल हो गए थे।
चर्चों के बाद राजनीतिक और सामाजिक असर पर नजर
आपको बता दे जसोल परिवार का नाम बाड़मेर-जैसलमेर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की राजनीति में खास महत्व रखता है। ऐसे में पूर्व सांसद के निजी जीवन से जुड़ा यह विवाद अब सार्वजनिक चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले समय में यह मामला किस दिशा में जाता है और इसका राजनीतिक व सामाजिक प्रभाव क्या पड़ता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
Jambhsar Media
लेकिन आप लोगों की क्या राय है जरूर लिखे








