Jambhsar Media | विशेष रिपोर्ट
महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी कटीली आँखो से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आई युवती मोनालिसा भोंसले ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है।
यह शादी केरल के एक मंदिर में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई।
बताया जा रहा है कि मोनालिसा और फरमान की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
परिवार से बचाव की लगा रहे गुहार
जानकारी के अनुसार परिवार की ओर से विरोध की आशंका के चलते दोनों ने शादी से पहले केरल के स्थानीय पुलिस स्टेशन में पहुंचकर सुरक्षा की मांग भी की थी। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम दिया।
क्यों चर्चा में मोनालिसा भोसले कि शादी
मोनालिसा भोंसले महाकुंभ के दौरान अपनी तस्वीरों और वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बन गई थी। अब उनकी शादी की खबर भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस अंतरधार्मिक विवाह को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
फिलहाल दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की है और पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है।
डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म का क्या होगा
फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को महाकुंभ 2025 में उसके भूरि आंखों की वजह से वायरल हो जाने की वजह से अपनी फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर में बतौर हिरोइन के रूप में काम करने के लिए आमंत्रित किया था और फिल्म बनाना भी शुरू हो चुकी है मोनालिसा की शादी की चर्चा को सुन मीडिया ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा से बात करने पर उन्होंने अपने आप को विशुद्ध अवस्था में होने का कहते हुवे फोन काट दिया है
आप लोगों का वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले कि इस पूरी लव स्टोरी पर क्या कहना है
जरूर अपनी राय दे








