ब्रेकिंग
ईरान-इजरायल युद्ध मे नागौर का लाल शहीदप्रयागराज में जल्द मेट्रो: तेज और आरामदायक सफर 39 स्टेशन सहित 44 किमी नेटवर्कखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!झालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएमॉडल Angel का Dark Side: जब प्यार बना जुनून, तब तिहाड़ बना घरSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरबिश्नोई इंजीनियर्स का दूसरा सेमिनार India New Zealand Match भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप मुसलमान कोरोना फैलाते हैं: 5 साल बाद खुला सच, अब मिली सफाईईरान-इजरायल युद्ध मे नागौर का लाल शहीदप्रयागराज में जल्द मेट्रो: तेज और आरामदायक सफर 39 स्टेशन सहित 44 किमी नेटवर्कखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!झालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएमॉडल Angel का Dark Side: जब प्यार बना जुनून, तब तिहाड़ बना घरSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरबिश्नोई इंजीनियर्स का दूसरा सेमिनार India New Zealand Match भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप मुसलमान कोरोना फैलाते हैं: 5 साल बाद खुला सच, अब मिली सफाई

सलमान खान की 'पत्नी' बनकर भी गुमनामी: वक्त की रफ्तार में खो गई 90s की यह हिट एक्ट्रेस, जानिए कौन बनी 'सलमान खान' की पत्नी?

सलमान खान की 'पत्नी' बनकर भी गुमनामी: वक्त की रफ्तार में खो गई 90s की यह हिट एक्ट्रेस, जानिए कौन बनी
सलमान खान की 'पत्नी' बनकर भी गुमनामी: वक्त की रफ्तार में खो गई 90s की यह हिट एक्ट्रेस, जानिए कौन बनी

सलमान खान की ‘पत्नी’ बनकर भी गुमनामी: बॉलीवुड का इतिहास ऐसे नामों से भरा पड़ा है जिनकी एक चमकदार शुरुआत थी, मगर वक्त के साथ वो सितारे जैसे आंखों से ओझल हो गए। ऐसी ही एक नाम है — शीबा। एक वक्त था जब शीबा ने सलमान खान की पत्नी बनकर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अपनी मासूमियत और खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया था। आज उसी शीबा की याद सोशल मीडिया और Google Trends पर फिर ताज़ा हो रही है। फैंस पूछ रहे हैं — शीबा अब कहां हैं?

90s की ग्लैमर क्वीन शीबा की खास यात्रा:

शीबा का जन्म 1 जनवरी 1970 को मुंबई के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने 1991 में ‘ये आग कब बुझेगी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। मगर उन्हें जो असली पहचान मिली, वो 1992 में आई फिल्म ‘सूर्यवंशी’ से थी, जिसमें सलमान खान की पत्नी ‘सोनिया’ के किरदार में उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। अमृता सिंह, कादर खान और शक्ति कपूर जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करते हुए शीबा ने अपने अभिनय से आलोचकों को भी प्रभावित किया।

सलमान के साथ ‘सूर्यवंशी’ फिल्म मे:

फ़िल्म के सेट से कई कहानियाँ आज भी वायरल होती हैं, खासकर उनका सलमान खान के साथ केमिस्ट्री। हाल के इंटरव्यू में शीबा ने सलमान को ‘एक सच्चा दोस्त’ और ‘सबसे स्वीटेस्ट को-स्टार’ कहा। उस दौर में सलमान की गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी अक्सर शूटिंग सेट पर आती थीं, और कई बार शीबा के सामने सलमान की प्रेम कहानी के किस्से चलते। शीबा ने खुलासा किया, “वह प्रोटेक्टिव भी था और केयरिंग भी।”

कई हिट फिल्मे दी, पर असली मुकाम हाथ नहीं आया:

शीबा ने अपने छोटे से करियर में ‘प्यार का साया’, ‘मिस 420’, ‘मिस्टर बॉन्ड’ जैसी फिल्मों और कई पंजाबी प्रोजेक्ट्स में काम किया। वाहवाही भी मिली लेकिन स्टारडम (stardom) उनका इंतजार करता रह गया। आगे चलकर उन्होंने Karishma – The Miracles of Destiny जैसी टीवी सीरीज और ‘नागिन 6’, ‘बातें कुछ अनकही सी’ जैसे शोज़ में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। लोगों को उनका निगेटिव रोल भी खूब पसंद आया।

शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूरी:

जब जिंदगी हकीकत से रूबरू होती है, ग्लैमर की चकाचौंध फीकी पड़ जाती है। शीबा ने निर्माता-निर्देशक आकाशदीप साबिर से शादी की, उनके दो बेटे हुए और फिर उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूर रहने का फैसला किया। अब शीबा अपनी फैमिली (family) और पर्सनल लाइफ (private life) में बिजी हैं। सोशल मीडिया पर वह कभी-कभी अपनी नई तस्वीरें शेयर करती हैं और अपने पुराने एक्टिंग के दिनों को याद भी करती हैं।

आज की शीबा: पर्दे के पीछे

आज शीबा कैमरों से दूर, सुखी पारिवरिक जीवन जी रही हैं। कभी-कभी वे किसी टीवी शो या स्पेशल इंविटेशन पर गेस्ट अपीयरेंस (guest appearance) देती हैं। हाल ही में सलमान खान, टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसने फैंस को फिर पुराने दिन याद दिला दिए। उनकी खूबसूरती, मुस्कान और सहजता आज भी बरक़रार है। सोशल मीडिया पर भी लोग शिद्दत से पूछते हैं: शीबा वापसी कब करेंगी?”

शीबा का सफर महज एक फिल्मी करियर भर नहीं, बल्कि हजारों लड़कियों का सपना है जो ग्लैमर की दुनिया में कदम रखती हैं। यह सफर ये भी दिखाता है कि जिंदगी के चुने गए रास्ते हमेशा ग्लैमर या शोहरत के रास्ते नहीं होते — कभी-कभी असली खुशियां स्ट्रगल के बाहर, आम सी जिंदगी में भी मिलती हैं।

शीबा हिंदी सिनेमा का वो नाम है, जिसे वक्त भले ही आगे बढ़ गया हो, मगर उसके ग्लैमर और मासूमियत की यादें हमेशा ताज़ा हैं। उनके फैंस आज भी सोशल मीडिया पर उनकी वापसी का ज़िक्र करते हैं। और शीबा? वो कहती हैं, “अब मेरा परिवार ही मेरी पहचान और खुशी है।”

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया