Breaking
Nagaur's son martyred in Iran-Israel warMetro coming soon in Prayagraj: Fast and comfortable travel, 44 km network with 39 stationsGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking Openझालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!SBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरमॉडल Angel का Dark Side: जब प्यार बना जुनून, तब तिहाड़ बना घरBishnoi Engineers Second Meetमुसलमान कोरोना फैलाते हैं: 5 साल बाद खुला सच, अब मिली सफाईDaylight Terror in Jodhpur's Pratap NagarNagaur's son martyred in Iran-Israel warMetro coming soon in Prayagraj: Fast and comfortable travel, 44 km network with 39 stationsGood News: Bhagat Ki Kothi–Jammu Tawi Express to Resume Full Route from April 1, Ticket Booking Openझालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!SBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरमॉडल Angel का Dark Side: जब प्यार बना जुनून, तब तिहाड़ बना घरBishnoi Engineers Second Meetमुसलमान कोरोना फैलाते हैं: 5 साल बाद खुला सच, अब मिली सफाईDaylight Terror in Jodhpur's Pratap Nagar
News·Jitu Bishnoi·

जोधपुर का ट्रिपल मर्डर केस का हुआ पर्दाफाश ,आखिर कोन था कातिल जिसने की महिला और दो बच्चियों की हत्या पढे पूरी खबर

जोधपुर का ट्रिपल मर्डर केस का हुआ पर्दाफाश ,आखिर कोन था कातिल जिसने की महिला और दो बच्चियों की हत्या
जोधपुर का ट्रिपल मर्डर केस का हुआ पर्दाफाश ,आखिर कोन था कातिल जिसने की महिला और दो बच्चियों की हत्या

जोधपुर का ट्रिपल मर्डर केस : बुधवार शाम राजस्थान के जोधपुर जिले में एक ही परिवार की एक महिला और दो बच्चियों को मार डाला गया। इस तिहरे हत्याकांड की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गुरुवार शाम, पुलिस ने इस जांच के बाद मामले का खुलासा किया। जोधपुर ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। गिरफ्तार आरोपी उसी गाँव का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कहा कि इस घटना में एक या दो अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। जिनकी खोज जारी है।



पुलिस डीसीपी ईस्टआलोक श्रीवास्तव ने किया घटना का पर्दाफाश 

 जोधपुर के नांदडा खुर्द गांव में हुए ट्रिपल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में गांव के आरोपी युवक दिनेश को गिरफ्तार किया है. डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव पिछले 24 घंटे से खुद थाने में रहकर मॉनिटरिंग कर रहे थे और आखिर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दिया.

दिनेश नामक युवक जो उसी गांव का है निवासी  हुआ, गिरफ्तार



डीसीपी ईस्टआलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को हुई सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस की स्पेशल टीम इस पूरे मामले में हर पहलू से जांच कर रही थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव के ही दिनेश नामक युवक का मोबाइल लोकेशन घटना के समय हत्याकांड वाली जगह पर थी.

अपराधी दिनेश को थी ऑनलाइन जुआ खेलने की लत ,चोरी की नियत से हत्या

इसके बाद पुलिस ने दिनेश का पता लगाना शुरू किया। तब पता चला कि वह बुधवार की सुबह से ही बीयर पी रहा था और ऑनलाइन जुएं की लत थी। उसी के चलते उसने ऐसा किया। और चोरी करने के उद्देश्य से सीधे उसके घर पहुंचा, वहां पहुंचते ही भंवरी देवी पर कुल्हाड़ी से वार करते हुए मौत के घाट उतारा।



बच्ची के पहचान लेने के डर था , इसलिए उसे भी डूबो कर मार डाला

इस दौरान दोनों बच्चियों को देखा तो उसे लगा कि राज पास ना हो जाए. उसकी पहचान ना हो, इसीलिए दोनों बच्चों को पानी के टांके में डाल दिया गया. जब घर के अंदर वाले कमरे में पहुंचा तो वहां संतोष सो रही थी. उसने कुल्हाड़ी से संतोष के सिर पर वार किया.



 महिला जो कमरे में सो रही थी , किया कुल्हाड़ी से वार

कुल्हाड़ी संतोष के सिर में फंस गई तो उसने वहीं छोड़कर कमरे में बनी अलमारी में देखा. तो वहां पर उसे जेवरात और रुपए नहीं मिले ऐसे में वहां से तत्काल भाग गया और पास ही कुछ दूरी पर खड़ी अपनी मोटरसाइकिल को लेकर माता का थान स्थित क्षेत्र में चला गया.

घटना के बाद में वापस जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कपड़े बदलकर वह भी मौके पर पहुंच गया उसे लगा कि मेरा राज पास नहीं होगा लेकिन उसकी मोबाइल लोकेशन की वजह से पुलिस ने उसे पर नजर रखना शुरू कर दिया और कुछ देर बाद उसे डिटेन भी कर लिया गया.



 कुछ दिन पहेले ही  बेची थी जमीन,आरोपी  के पास थे 30 लाख रुपए

आरोपी था ऑनलाइन जुआ खेलने का शौकीन , पिछले दिनों जमीन बेचने के बाद उसके पास लगभग ३० लाख रुपये थे। बुधवार  हत्याकांड के बाद भी उसने ऑनलाइन जुए में किसी को करीब 96 हजार रुपए दे दिए।पुलिस जांच में भी यह पता चला है

Share this article

Related Articles