ब्रेकिंग
ईरान-इजरायल युद्ध मे नागौर का लाल शहीदप्रयागराज में जल्द मेट्रो: तेज और आरामदायक सफर 39 स्टेशन सहित 44 किमी नेटवर्कखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!झालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएमॉडल Angel का Dark Side: जब प्यार बना जुनून, तब तिहाड़ बना घरSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरबिश्नोई इंजीनियर्स का दूसरा सेमिनार मुसलमान कोरोना फैलाते हैं: 5 साल बाद खुला सच, अब मिली सफाईIndia New Zealand Match भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप ईरान-इजरायल युद्ध मे नागौर का लाल शहीदप्रयागराज में जल्द मेट्रो: तेज और आरामदायक सफर 39 स्टेशन सहित 44 किमी नेटवर्कखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!झालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएमॉडल Angel का Dark Side: जब प्यार बना जुनून, तब तिहाड़ बना घरSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरबिश्नोई इंजीनियर्स का दूसरा सेमिनार मुसलमान कोरोना फैलाते हैं: 5 साल बाद खुला सच, अब मिली सफाईIndia New Zealand Match भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप

Railway Station: राजस्थान के इन 124 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे QR Code, यात्रियों को होगा ये फायदा

Railway Station: राजस्थान के इन 124 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे QR Code, यात्रियों को होगा ये फायदा
Railway Station: राजस्थान के इन 124 रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे QR Code, यात्रियों को होगा ये फायदा

Jambhsar Media Desk,New Delhi: राजस्थान के रेलवे स्टेशनों को अब डिजिटल किया जा रहा है. रेलवे का उद्देश्य इसके पीछे सिर्फ यह है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सहुलियते मुहैया करवाई जा सकें. इसके लिए रेलवे पिछले काफी समय से प्रयास कर रहा था. रेलवे अब जोधपुर ,मंडल के करीब 124 रेलवे स्टेशनों पर QR Code सुविधा लागू करने जा रहा है. क्या होगा रेलवे स्टेशन पर लगें इन QR कोड का फायदा जानते है इस रिपोर्ट में..

ट्रेन यात्रियों को रेलवे और नयी सुविधा देने जा रहा है. वो टिकट कटाने पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा और आसान करने जा रहा है. स्टेशनों पर अब जनरल टिकट कटाने वाले यात्रियों के लिए भी डिजिटल पेमेंट करना आसान हो जाएगा. उत्तर पश्चिम रेलवे अपने सभी स्टेशनों पर क्यूआर कोड इनस्टॉल कर रहा है. इससे कैशलेस लेनदेन आसान हो जाएगा.

मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया विजन को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ये नया कदम उठा रहा है. वो 124 रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटरों पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू करने की तैयारी में है. यात्रियों को जनरल टिकट काउंटर पर ऑनलाइन पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करना होगा.

टिकट काउंटर पर लगाए जाएंगे QR Code

रेलवे अब जनरल टिकट (UTS) काउन्टर पर ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा को सरल कर रहा है. उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि डिजिटल इंडिया विजन के तहत रेलवे जनरल टिकट काउंटर पर यात्रियों को क्यूआर कोड स्केनिंग से भुगतान की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है. काम शुरू कर दिया गया है. इसके लिए स्टेशनों को क्यूआर कोड उपलब्ध कराए जा रहे हैं. ये बुकिंग काउंटर्स पर लगाए जाएंगे.

UPI एप्स से कर पाएंगे Payment

डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि स्टेशनों पर लगाए जाने वाले क्यूआर कोड डिवाइस कंप्यूटर के जरिए बुकिंग सिस्टम से जुड़े होंगे. जनरल टिकट काउंटर पर यात्री यूपीआई, पेटीएम, गूगल पे, फोन पे के जरिए टिकट के पैसे दे सकेंगे. इससे पैसे के लेन-देन की दिक्कत से मुक्ति मिलेगी.

31 मार्च तक काम पूरा करने का लक्ष्य

मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने जानकारी दी कि जोधपुर मंडल के सभी प्रमुख 124 रेलवे स्टेशनों के जनरल टिकट काउंटर्स पर क्यूआर कोड डिवाइस लगाए जा रहे हैं. 31 मार्च तक काम पूरा करने का लक्ष्य है. क्यूआर डिवाइस मंडल के स्टेशनों पर भेजे जा रहे हैं.

यात्रियों को नहीं लगना पड़ेगा लाइन में

डिजिटल इंडिया और कैशलेस लेनदेन की दिशा में रेलवे पहले ही टिकट काउंटर पर डिजिटल भुगतान के इंतजाम कर चुका है. अब उस प्रक्रिया को और सरल बनाया जा रहा है. इससे कैश के लेन-देन की झंझट से यात्रियों और रेलवे स्टाफ दोनों को राहत मिलेगी. कम समय में यात्रियों को टिकट मिल जाएगा और लाइन नहीं लगेंगी.

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया