ब्रेकिंग
ईरान-इजरायल युद्ध मे नागौर का लाल शहीदप्रयागराज में जल्द मेट्रो: तेज और आरामदायक सफर 39 स्टेशन सहित 44 किमी नेटवर्कखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!झालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएमॉडल Angel का Dark Side: जब प्यार बना जुनून, तब तिहाड़ बना घरSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरबिश्नोई इंजीनियर्स का दूसरा सेमिनार मुसलमान कोरोना फैलाते हैं: 5 साल बाद खुला सच, अब मिली सफाईIndia New Zealand Match भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप ईरान-इजरायल युद्ध मे नागौर का लाल शहीदप्रयागराज में जल्द मेट्रो: तेज और आरामदायक सफर 39 स्टेशन सहित 44 किमी नेटवर्कखुशखबरी: 1 अप्रैल से फिर पटरी पर दौड़ेगी भगत की कोठी–जम्मू तवी एक्सप्रेस, टिकट बुकिंग शुरूडोली गांव में अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं है जगह – 5 घंटे हाईवे जाम, सिस्टम फेल!झालावाड़ स्कूल त्रासदी: 200 करोड़ का बजट – लेकिन 7 मौत रोक नहीं पाएमॉडल Angel का Dark Side: जब प्यार बना जुनून, तब तिहाड़ बना घरSBI FD Rates Hike: एसबीआई खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से लागू हुई नई ब्याज दरबिश्नोई इंजीनियर्स का दूसरा सेमिनार मुसलमान कोरोना फैलाते हैं: 5 साल बाद खुला सच, अब मिली सफाईIndia New Zealand Match भारत ने रचा इतिहास, तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप

31 मार्च से पहले निपटा ले गैस कनेक्शन से जुडा ये काम नहीं तो ब्लॉक हो जाएगा गैस कनेक्शन

31 मार्च से पहले निपटा ले गैस कनेक्शन से जुडा ये काम नहीं तो ब्लॉक हो जाएगा गैस कनेक्शन
31 मार्च से पहले निपटा ले गैस कनेक्शन से जुडा ये काम नहीं तो ब्लॉक हो जाएगा गैस कनेक्शन

Jambhsar Media, श्री गंगानगर: अगर आप एक रसोई गैस कनेक्शन के धारक है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाने के लिए बढाई गई अंतिम तिथि 31 मार्च भी अब समाप्त होने को है।

जिन उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उनके रसोई गैस कनेक्शन संबंधित गैस कंपनी की ओर से ब्लॉक किए जा सकते हैं। कस्बे सहित क्षेत्र में करीब दस हजार उपभोक्ता इंडेन रसोई गैस व करीब पांच हजार उपभोक्ता भारत गैस से जुड़े हैं। इनमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अब तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे में गैस कंपनियां ऐसे उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को ब्लॉक भी कर सकती हैं।

गैस वितरक भी कर रहे हैं केवाईसी
कस्बे में रसोई गैस वितरण कर रहे पंकज मित्तल ने बताया कि गैस एजेंसी कार्यालय में एवं कस्बे में बनाए गए केन्द्र पर केवाईसी की जा रही है। उपभोक्ता यदि गैस एजेंसी पर नहीं आ रहा है तो वह अपने गैस वितरक से भी ई-केवाईसी करवा सकता है। अब तक करीब साठ प्रतिशत लोगों ने ही केवाईसी करवाई है।

ऐसे हो रही ऑनलाइन केवाईसी
ऑनलाइन केवाईसी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एचपीए, इंडियन और भारत गैस के सिलेंडर की तस्वीर दिखेगी।

जहां उपभोक्ता संबंधित कंपनी के गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक कर संबंधित कंपनी की वेबसाईट पर केवाईसी से संबंधित जानकारी यथा मोबाइल नंबर, उपभोक्ता नंबर, एलपीजी आईडी, आधार वेरिफिकेशन व ओटीपी लगाकर कंपनी की ओर से पूछी जाने वाली आवश्यक जानकारी कर केवाईसी संधारण कर सकते हैं।

इस लेख को शेयर करें

संबंधित लेख

सबसे ज्यादा पढ़ा गया