BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...Breaking"The VIP wedding jam has become a serious problem! Police officers served notices after a month."Breaking"After the FIR in the Bhati vs. Ravan controversy, Bhati broke his silence... He said, 'Beware of those who spread hatred.'"Breaking"A new blow to the gas shortage! 5kg cylinders become the most expensive, a robbery in the name of relief."BreakingFIR against Shiv Sena MLA Bhati in social media comment controversy – Chhotu Singh's security increased!BreakingRavindra Singh Bhati, Chhotu Singh Rawana, Barmer controversy, Shiv MLA, social media controversy, FIR, defamation case, CID-CB investigation, Rajput community, road video controversyBreakingMahakumbh's Monalisa turns out to be a minor! A major revelation comes after her marriage...Breaking"The VIP wedding jam has become a serious problem! Police officers served notices after a month."Breaking"After the FIR in the Bhati vs. Ravan controversy, Bhati broke his silence... He said, 'Beware of those who spread hatred.'"Breaking"A new blow to the gas shortage! 5kg cylinders become the most expensive, a robbery in the name of relief."BreakingFIR against Shiv Sena MLA Bhati in social media comment controversy – Chhotu Singh's security increased!
News·Rameshwari Bishnoi·

Good News: राजस्थान सरकार का होली से पहले बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल की रेट में की बम्पर कटौती

Good News: राजस्थान सरकार का होली से पहले बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल की रेट में की बम्पर कटौती
Good News: राजस्थान सरकार का होली से पहले बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल की रेट में की बम्पर कटौती

Jambhsar Media, New Delhi: होली से पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश की जनता को एक बड़ा तौहफा दिया है. लम्बे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट का इन्तजार कर रही राजस्थान की जनता को सरकार ने बड़ी सौगात देते हुए पेट्रोल डीजल के वैट में 2 फ़ीसदी की कटौती की है.

सीएम भजनलाल शर्मा की कैबिनेट की दूसरी बैठक में पेट्रोल डीजल के दाम कम करने का फैसला लिया गया है। सरकार ने वैट में 2 प्रतिशत कटौती की है। वैट में कटौती से पेट्रोल के रेट में 1 रुपए 40 पैसे से लेकर 5 रुपए 30 तक रेट कम होंगे, डीजल के रेट 1 रुपए 34 पैसे से लेकर 4 रुपए 85 पैसे तक कम हाेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अभी तक राजस्थान के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट अलग-अलग थे, उस विसंगति को भी सरकार ने दूर कर दिया है, अब हर ज़िले में एक ही रेट होगा। अभी जिस ज़िले में पेट्रोल-डीजल के रेट पहले से ज्यादा थे, वहां ज्यादा पैसा कम होगा, वहीं जिस जिले में रेट कम है, वहां कम पैसे घटेंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर अभी डीजल के रेट 93.72 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 108.48 रुपए प्रति लीटर है।

कल सुबह 6 बजे से लागू होंगी कीमतें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर कम हुई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी। इससे राज्य सरकार के ऊपर 1500 करोड़ रुपए का भार आएगा।

दरअसल, 10 और 11 मार्च को ही प्रदेश में वैट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल डीलर्स ने हड़ताल की थी। साथ ही सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था।

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता4 प्रतिशत बढ़ा राज्य सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(डीए) 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने भी यह फैसला लिया। इससे राज्य सरकार पर 1639 करोड़ रुपए का भार आएगा। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता 46 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है।

Share this article

Related Articles